पौड़ी की पर्यटन योजनाओं को लेकर व्यापार मंडल ने पर्यटन सचिव से की मुलाकात।
पौड़ी में प्रस्तावित विभिन्न पर्यटन एवं विकास योजनाओं को लेकर व्यापार मंडल पौड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पौड़ी में जिलाधिकारी रहते हुए उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह परियोजना धरातल पर उतर सकती है।