Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
deepbisht032
Pauri, Garhwal
| Sep 26, 2026
MORE NEWS
सिरोबगड़ में भारी बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा भारी बारिश के चलते सिरोबगड़ क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात के लिए खतरा बना हुआ है। यात्रियों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश थमने के बाद ही सुरक्षित यात्रा शुरू करें। सड़क पर आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
Pauri, Garhwal | Sep 27, 2026
युवा क्रांति पार्टी का चुनावी ऐलान उत्तराखंड की सियासत में नई पार्टी युवा क्रांति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि वह रायपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके मसूरी और रायपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं। पार्टी का दावा है कि उत्तराखंड की करीब 15 से 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है और अक्टूबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों और सीटों को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी। युवा क्रांति पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को जोड़ना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों को पार्टी चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक, उनकी पार्टी के साथ पिछले एक साल में करीब 25 से 30 हजार युवा जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को शिक्षा से जुड़ी पहल के तहत 100 बच्चों के लिए घोषणा की गई थी, जिसे पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को लेकर एक और बड़ी घोषणा की जाएगी। पेपर लीक और युवाओं के आंदोलनों का जिक्र करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि सरकार किसकी है या पहले किसकी थी, बल्कि सवाल यह है कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रोजगार की कमी और युवाओं में बढ़ती आत्महत्या जैसी समस्याओं पर राजनीतिक दलों को गंभीरता से काम करना चाहिए।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
पौड़ी की पर्यटन योजनाओं को लेकर व्यापार मंडल ने पर्यटन सचिव से की मुलाकात। पौड़ी में प्रस्तावित विभिन्न पर्यटन एवं विकास योजनाओं को लेकर व्यापार मंडल पौड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पौड़ी में जिलाधिकारी रहते हुए उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह परियोजना धरातल पर उतर सकती है।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत कोट में बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
देहरादून: 19 साल की युवती निकली अपहरण की कोशिश की मास्टरमाइंड! सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में दून पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, डेयरी के कारोबार में पैसों के लेन-देन को लेकर महिला को डराने की योजना बनाई गई थी। मामले में चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि एवं अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी तथा पंजाब के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली जी का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा हुई।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
#विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह, योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे* *प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके पर पहुंचकर दी सेवाएं* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना को धरातल पर पहुंचाते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने प्रभारी मंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोट की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। शिविर में पशुपालन, उद्यान, कृषि, शिक्षा, एनआरएलएम, परिवीक्षा, खाद्य, उद्योग, सहकारिता, स्वास्थ्य, मत्स्य, समाज कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर माइक्रो लेवल पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक प्रधान अपने गांव की आवश्यकताओं और विकास की चिंता करते हुए विभागों के साथ समन्वय से कार्य करेगा तो विकास की गति और तेज होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ योगदान देना होगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सुशासन की भावना को मजबूत करने के लिए सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, बालिकाओं एवं किशोरों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को 4-4 लाख फार्म मशीनरी बैंक, एक लाभार्थी को जियोलाइन टैंक तथा चार लाभार्थियों को नैपसेक स्प्रे वितरित किए गए। मत्स्य विभाग के एक लाभार्थी को चेक प्रदान किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत छह लाभार्थियों को चेक, दो लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट तथा समाज कल्याण विभाग के पांच लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। गौरा देवी मातृशक्ति क्लस्टर की प्रमुख लक्ष्मी देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार की योजनाओं से मिल रहे सहयोग एवं लाभ के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। राजकीय इंटर कॉलेज कोट के विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, जल संचयन एवं जल संरक्षण से संबंधित अपने नवाचार एवं प्रयोगों का प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं के छात्र प्रियांशु तथा कक्षा दसवीं के छात्र शौर्य ने अपने तैयार किए मॉडल समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के नवाचार की उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कोट की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026
रांसी स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ,गढ़वाल की 11 विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे 3,964 खिलाड़ी, 11 खेल स्पर्धाओं में दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया शुभारंभ।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026