जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई 'जिंदगी की दो बूंद'
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर में अभियान का शुभारंभ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. डी.के. पिप्पल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान का शुभारंभ जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सीतामऊ में नगर परिषद अध्यक्ष, गरोठ में विधायक श्री चंदरसिंह सिसौदिया, धुंधड़का में बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन तथा मल्हारगढ़ में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं तथा जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
#Mandsaur
#मंदसौर
Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026