चम्बा: प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने प्रदेश में 7वां स्थान हासिल करने वाले गीतांश शर्मा को किया सम्मानित
Chamba, Chamba | May 3, 2024 प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में हिमाचल प्रदेश में सातवां स्थान हासिल करने वाले गीतांश शर्मा को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने शुक्रवार को अन्य सदस्यों के साथ गीतांश के घर पहुंचकर उसे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उसके परिवार को भी बधाई दी।