चम्बा: मदनी मदरसा मसवाड़ी में हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए लगाया गया कैंप
Chamba, Chamba | May 2, 2024 मदनी मदरसा मसवाड़ी में हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए गुरुवार को कैंप लगाया गया। जिसमें जिला चंबा और कांगड़ा से आए हुए 11 हज यात्रियों को टीके लगाए गए। इस मौके पर मौलाना ताजुद्दीन ने हज यात्रा की अहमियत पर रोशनी डाली जबकि मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एडवोकेट लतीफ मोहम्मद ने हज यात्रियों को इस नेक सफर की मुबारकबाद दी।