चम्बा: कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में पढ़ाई लिखाई के साथ स्टूडेंट्स का हो रहा सर्वांगीण विकास : वीसी डॉ संजीव शर्मा
Chamba, Chamba | May 2, 2024 कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर के वाइस चांसलर डॉ संजीव शर्मा ने चंंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी पढ़ाई-लिखाई के साथ स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। इसके लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जाती हैं ताकि स्टूडेंट्स लाइफ में किसी भी सूरत में हार न मानें और हर परिस्थिति में जीवनयापन कर सकें।