चम्बा: बाड़का से हिमाचल HC में ट्रांसलेटर के तौर पर नियुक्त डॉ अब्दुल करीम के सम्मान में मसवाड़ी में कार्यक्रम हुआ आयोजित
Chamba, Chamba | May 2, 2024 गांव बाड़का से हिमाचल हाई कोर्ट में ट्रांसलेटर के तौर पर नियुक्त डॉ अब्दुल करीम के सम्मान में मसवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ अब्दुल अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और इतिहास स्नातकोत्तर हैं । तो वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पीएचडी हैं। बहरहाल उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अर्जित की गई उनकी उपलब्धियों के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया।