चम्बा: भलेई माता मंदिर में चोरी के मामले में संलिप्त उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के यमुनानगर से पुलिस के PO सेल ने किया गिरफ्तार
Chamba, Chamba | May 2, 2024 भलेई माता मंदिर में चोरी के मामले में संलिप्त उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के यमुना नगर से पुलिस के पीओ सेल ने पकड़ लिया है।ऐतिहासिक शक्तिपीठ भलेई माता मंदिर में वर्ष 2014 में मां भद्रकाली की प्रतिमा को चोरी करने वाले गिरोह को जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर काबू कर सलाखों के पीछे किया था। लेकिन उन्हीं में से अपराधी मन्नु मोहम्मद निवासी जुगियाल फरार चल रहा था।