ऊन: खेडी खुशनाम गांव में मंदिर से इनवर्टर व बैटरी की चोरी, झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Aug 22, 2026 शामली जिले के गांव खेडी खुशनाम निवासी यशपाल सिंह सरपंच ने झिंझाना थाने पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि 20 अगस्त को अज्ञात चोरों ने गांव खेडी खुशनाम में उनकी जमीन पर स्थित मंदिर से इनवर्टर व बैटरा चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।