टीकमगढ़: मोहनगढ़ तिगेला में ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
मोहनगढ़ तिगेला पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई आज अस्पताल पुलिस चौकी में पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव का पीएम कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि यह शिवराजपुर से बिहारीपुरा आ रहे थे। दो लोग घायल हुए थे और एक की मौत हो गई थी। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है।