टीकमगढ़: बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शहर में निकाली गई विशाल रैली, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
जिले के साधु संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध जताया है। साधु संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की है। विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। रैली टीकमगढ़ शहर के नजरबाग से शुरू हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए अस्पताल चौराहे पहुंची