टीकमगढ़: जिले में पुलिस ने गुंडा बदमाशों की चेकिंग की, सघन वाहन चेकिंग के दौरान 57 वाहनों के चालान काटे
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। पुलिस ने 30 गुंडा 15 बदमाशों को चेक कर कार्यवाही की। इस दौरान जिले में सघन वाहन चेकिंग भी की गई। पुलिस ने 57 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 28231 का समन शुल्क वसूला है।