मोहनगढ़ तिगैला पर आज एक सड़क हादसा हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। शिवराजपुरा गांव से बाइक पर सवार होकर तीन लोग बिहारीपुरा गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में मोहनगढ़ तिगैला पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।