टीकमगढ़: एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी की घटना का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक का मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा चोरी की घटना का खुलासा किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को फरियादी रमेश अहिरवार के द्वारा चंदेरा थाने में आकर रिपोर्ट की गई थी कि उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी के जेवरात और नगदी कुल कीमत लगभग 85000 चोरी कर लिए गए हैं।