टीकमगढ़: अस्पताल चौराहे पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। धनवाहा गांव निवासी सुरेंद्र नाम का व्यक्ति बाइक से रामनगर गांव से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।