प्रतापगढ़: मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हैसीजयचंद गांव से तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मान्धाता थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहाधारी अभियुक्त मो. सेयाद को ग्राम हैसीजयचंद के पास से दबोच लिया। शुक्रवार शाम 5.30 बजे थानाध्यक्ष ने बताया की उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर बाइक को एमवी एक्ट में सीज किया गया। कार्रवाई पुलिस टीम उ.नि. प्रभात वर्मा द्वारा की गई।