प्रतापगढ़: डीएम के आदेश को दरकिनार कर गोविंदपुर गांव के किसान ने खेत में जलाई पराली, पड़ोसी कृषक की फसल जली
प्रतापगढ़ जनपद के गोविंदपुर गांव निवासी संत कुमार पटेल पेसे से अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी खेत के भूमिहार ने अपनी फसल को कटवाने के बाद खेत में बीती रात पराली जला दी। जिससे उनकी खेत में काट कर रखी गई धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। सुबह जब वह खेत में गए और देखा तो उनकी धान की फसल जली थी । उलाहना लेकर जाने पर उक्त किसान ने उन्हें जानलेवा धमकी दी।