प्रतापगढ़: बिहार में प्रचंड जीत पर टेऊँगा स्थित बीजेपी कार्यालय में जश्न, ढोल-ताशों के साथ मिठाई बांटी गई
बिहार में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर शुक्रवार शाम 5 बजे टेऊँगा बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया और मिठाई बांटी। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने इसे मोदी-योगी और बिहार की जनता की जीत बताया। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति सफल रही। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।