प्रतापगढ़: कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चन्दीपुर के पास लूट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चन्दीपुर के पास रविवार शाम 7.30 बजे लूट के आरोपी अंकित सरोज और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौके पर एएसपी शैलेंद्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आरोपी 2 दिसंबर की लूट घटना में फरार चल रहा था।