प्रतापगढ़: साइबर क्राइम निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा कदम, तकनीकी दक्षता बढ़ाने हेतु विशेष प्रशिक्षण संपन्न
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित संई कॉम्पलेक्स में एनसीआरपी एवं समन्वय पोर्टल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम, समयबद्ध निस्तारण तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना-स्तरीय साइबर सेल में नियुक्त अधि