फिरोज़ाबाद: छेचापुर चौराहे पर स्थित ईंट भट्ठा पर पानी भरने को लेकर एक मजदूर को पीट-पीटकर किया गया घायल, जांच शुरू
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के छेचापुर चौराहे स्थिति ईट भट्टा पर काम करने वाले सुधीर नामक मजदूर ने भट्टा मालिक और मुनीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित मजदूर की मानें तो समर से पानी भरने पर मारपीट की है। घायल मजदूर ने मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।