सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के केहटिया बारात पर हमला, दूल्हा और बाराती घायल, शादी मंदिर में हुई
थरवई के केवटहिया गांव में सोमवार रात एक बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दूल्हा और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दूल्हे और उसके पिता को जान बचाने के लिए एक कमरे में बंद होना पड़ा। इस घटना के बाद शादी पड़िला मंदिर में संपन्न कराई गई। उन्होंने रात में ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।