चकरनगर: ददरा गाँव में मामूली विवाद के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, छह माह के लिए पाबंद
थाना क्षेत्र के ग्राम ददरा में रविवार दोपहर 12 बजे मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अनुराग पुत्र दाताराम और धर्मेंद्र पुत्र गया सिंह निवासी ददरा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत अशांति फैलाने की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया।