पनागर: जीरो डिग्री के पास अवैध हथियार तस्करी में शामिल कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल और दो कारतूस जब्त
पुलिस को मुखबिर के जरिये बुधवार शाम 7 बजे के करीब सूचना मिली की एक कुख्यात बदमाश जीरो डिग्री के पास अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।सूचना पर तत्काल मौके पर दबिश देते हुए लकी पटेल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 2 पिस्टल और दो कारतूस जब्त कर आरोपी की विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया की आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानो में अपराध दर्ज है।