पनागर: परियट बरा बस्ती में 392 ग्राम गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
पनागर थाना पुलिस को मुखबिर से बुधवार की शाम 6 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति बरा बस्ती में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए आरोपी रामकृपाल पटेल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे 392 ग्राम गांजा जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।