पनागर: महगवां में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और 20 हजार रुपये नगद किए चोरी
बरेला थानांतर्गत महंगवा में मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1 से 5 बजे के बीच प्रहलाद झारिया के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने जेवर और 20 हजार रु नगदी चोरी कर फरार हो गए।वही पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है।प्रहलाद ने बताया की वह अपने परिवार के साथ भाई की लड़की के हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।