पनागर: शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर आदिवासी महिलाओं ने रांझी मोनी तिराहे पर चक्काजाम किया
परशुराम बस्ती में शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर आदिवासी महिलाओं और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष प्रीति धंधारिया ने सोमवार सुबह 11.30 बजे के करीब अमरकंटक रांझी हाइवे में चकाजाम किया। इस दौरान दोनो तरफ वाहनों की लंबे की कतारें लग गई। वही महिलाओ ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए शराब दुकान बस्ती से हटाए जाने की मांग की।