पनागर: ग्राम मुड़िया में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पनागर पुलिस ने मामला दर्ज किया
ग्राम मुड़िया के रहने वाले लव कुश गोंड ने पनागर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि वह बिजोरी गांव किसी काम से गया था जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि सुबह लगभग 6:00 बजे उसकी पत्नी मनीषा जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था उसने फांसी लगाकर जान दे दी है पनागर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।