शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद
सवाई माधोपुर। जिला पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद (19) तथा रानू अली पुत्र अहसान अली (21) निवासी पुराने थाने के पीछे लाखेरी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा सवाई माधोपुर के बजरिया व आलनपुर सहित जयपुर के मानसरोवर और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातें करना सामने आया है। मानटाउन थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। 13 सितंबर को दोनों आरोपियों को बजरिया सवाई माधोपुर से दबोचा गया। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
कार्रवाई एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में मानटाउन थाना पुलिस की टीम ने की। पुलिस ने आमजन से भी वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #News57 #highlight #NewsUpdate #Gangapurcity Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur