शाहपुरा: शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में शैक्षिक महासंघ का आंदोलन, शिक्षकों की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
शाहपुरा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं और शिक्षा विभाग की कार्यशैली के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने सरकार और अधिकारियों पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन ने चरण बद्ध आंदोलन का शंखनाद किया है।