रायडीह: आजादी के दशकों बाद भी बेहरा पाठ गांव विकास से दूर, सड़क, बिजली, पेयजल की मांग पर ग्रामीण एकजुट
Raidih, Gumla | Aug 29, 2026 रायडीह। प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ऊपर खाटंगा पंचायत के बेहरा पाठ गांव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शनिवार दोपहर कमल किशोर किसान की अगुवाई में ग्रामीणों ने बैठक कर गांव की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद ग्रामीणों ने गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो को जनता दरबार में आवेदन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।