महाराणा प्रताप जयंती पर जबलपुर नाका से शहर भ्रमण कर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर बुधवार शाम 7 बजे को जबलपुर नाका स्थित महाराणा चौक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला राजपूत क्षत्रिय समाज एवं करणी सेना के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जबलपुर नाका स्थित महाराणा चौक से गाजे बाजे ढोल नगाड़ों सहित आकर्षक बग्गियों पर सवार होकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। जो शहर के किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। जहां समापन किया गया।
इस दौरान महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण करता हुए लोगों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजय टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, राशू चौहान, मनु मिश्रा सहित तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
उपस्थित लोगों को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली TI मनीष कुमार, यातयात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Damoh, Damoh | Jun 18, 2026