हिनौता घाट सुनार नदी में झांकते समय पुल से नीचे गिरने पर युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के हिनौता घाट पर सुनार नदी के पुल से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू पाठक पिता बद्री पाठक (30) निवासी घूराटा, थाना बटियागढ़ के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि गुड्डू पाठक अपनी बहन की लगुन लेकर परिवार के साथ बनड़ा गांव गए थे। लगुन कार्यक्रम के बाद सभी लोग रविवार सोमवार की दरमियानी रात वाहन से घूराटा लौट रहे थे। रास्ते में हिनौता घाट पर वाहन कुछ देर के लिए रुका। वाहन में सवार लोग शौंच क्रिया के लिए नीचे उतरे।
इसी दौरान गुड्डू पाठक पुल के पास पहुंचकर सुनार नदी में झांकने लगे। बताया गया कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
परिजन और मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया था। वहीं आज सोमवार सुबह 11 बजे शव ग्रह से निकलवाकर पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Damoh, Damoh | Jun 22, 2026