लालगंज: दिघुली गांव में दीपावली के दिन दीपक से लगी आग, शादी के लिए रखे करीब 1 लाख रुपए नगद और गहने जलकर राख
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत दिघुली गांव में दीपावली के दिन रविवार की रात करीब 8:00 बजे दीपक से लगी आग त्रिवेणी कोल के परिवार की खुशियां छीन ली। पीड़ित ने बताया कि आग की चपेट में आने से शादी के लिए रखे करीब ₹100000 नगद और सोने चांदी के गहने और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।