बारां: पीपलहेड़ा गांव में 50 फीट गहरे कुएं की सफाई करते समय पत्थर गिरने से एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 21, 2025 छीपाबड़ौद क्षेत्र के पीपलहेडा गांव में सोमवार को पचास फिट गहरे कुएं की सफाई करते समय अचानक पत्थर गिरने से एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार दिनेश 25 वर्ष पुत्र गजानन लोढ़ा निवासी पीपलखेड़ा कुएं की सफाई कर रहा था इसी दौरान पत्थर गिरने से वह घायल हो गया