बारां: बालापुरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 व्यक्ति हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 21, 2025 किशनगंज रामगढ़ रोड पर बालापुरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे करीब दो बाइकों की भिड़ंत में पंचम पुरा निवासी सर्वेंद्र बैरवा पुत्र जमुना लाल व लोकेश पुत्र रामस्वरूप घायल हो गया।