बारां: राजकीय महाविद्यालय बारां में छात्र शक्ति ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Apr 21, 2025 राजकीय महाविद्यालय में धू्रव नागर के नेतृत्व में समस्त छात्र शक्ति द्वारा सोमवार को छात्र-छात्राओं को आ रही समस्या को लेकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। पीजी बॉयज कॉलेज के मुख्य द्वार पर लोहे की ग्रिल काफ़ी हद तक टूट चुकी है, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। हाल ही में कुछ विद्यार्थियों को गंभीर चोट आई है।