बारां: शहर के जानकी फोर्ट रिसोर्ट में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव समिति की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
Baran, Baran | Apr 21, 2025 भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक सोमवार को जानकी फोर्ट रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। प्राकट्य महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जयेश गालव ने कहा कि इन वर्ष भी हमारे आराध्य देव के जन्मोत्सव पर हम सभी परिवारजन निर्धारित वेशभूषा में नियत स्थान पर पहुंचेंगे और उससे पूर्व समिति की रचना के अनुरूप अपने- अपने दायित्वों को पूर्ण करेंगे।