Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
hemant.suman
अपने पिता पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह के नक्शे कदम पर बेटे गंगा सिंह, ग्रामीणों से चर्चा के बाद उतरे पंचायत चुनाव रण में, कुंदनपुर पंचायत में शुरू किया जनसम्पर्क
Sangod, Kota
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
सांगोद में पंचायतीराज चुनावो का उत्साह चरम पर, महिला मतदाताओं में भी उत्साह कही डीजे पर नाच गाकर तो कही पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से हो रहा प्रत्याशियों का स्वागत
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
अपने पिता पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह के नक्शे कदम पर बेटे गंगा सिंह, ग्रामीणों से चर्चा के बाद उतरे पंचायत चुनाव रण में, शुरू किया जनसम्पर्क
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
नरेंद्र शर्मा रेलावाद की भाजपा परिवार में वापसी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पहनाई माला पहले आप से मिलाया साथ, नामांकन रद्द होते ही नरेंद्र शर्मा ने फिर थामा भाजपा का हाथ सांगोद। पंचायत समिति चुनाव में वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले नरेंद्र शर्मा रेलावाद का नामांकन फॉर्म निरस्त होने के पश्चात, उन्होंने पुनः भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है। भाजपा परिवार में उनकी वापसी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नरेंद्र शर्मा का माला पहनाकर पार्टी में अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। नरेंद्र शर्मा के पुनः पार्टी में लौटने से स्थानीय संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान सांगोद नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी नरेंद्र शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से वार्ड नंबर 19 और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा। अपनी 'घर वापसी' पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरेंद्र शर्मा रेलावाद ने पार्टी नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा से सदा जुड़े रहे हैं तथा आगे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इस दौरान राजेंद्र मेहता, चंद्र प्रकाश नागर, मुकेश मेहता, धर्मराज मेहता, आनंद शर्मा, अरविंद नागर, धनराज नागर, धर्मराज गोस्वामी तथा मुकेश नागर सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने नरेंद्र शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और पार्टी की विजय के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
पहले आप के हाथ, अब भाजपा का साथ...... पंचायत समिति सांगोद के वार्ड नं. 19 से आप पार्टी के प्रत्याशी रहे नरेंद्र शर्मा रेलावद ने नामांकन वापस लिया तथा भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण शर्मा को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर वे पुनः भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बूथों के अध्यक्षगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Sangod #पंचायत_चुनाव_2026 #सांगोद_विधानसभा #heeralalnagar
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
कोटा शहर के काला तालाब क्षेत्र में सड़क पर आया भारी भरकम मगरमच्छ, लोगो मे फैला डर वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के रेस्कयू में करनी पड़ी मशक्कत, कई बार कर्मचारियों पर किया हमला कोटा। शहर के काला तालाब इलाके में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब सड़क पर एक भारी-भरकम मगरमच्छ दौड़ता हुआ नजर आया। अचानक सड़क पर मगरमच्छ को देखकर लोग घबरा गए। इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम को मगरमच्छ को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने कई बार हमला करने का प्रयास किया, जिससे अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि, वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए आखिरकार मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मौसम में बदलाव के साथ ही जंगली जीव-जंतुओं की आवाजाही को लेकर सतर्कता जरूरी है। ऐसे में लोगों से अपील है कि मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं और उसे पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
कोटा के देवलीमांझी पुलिस का पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब के 150 पव्वे बरामद अवैध शराब के साथ शराब तस्कर राधेश्याम चढ़ा पुलिस के हत्थे, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज देवली मांझी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तस्कर राधेश्याम गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज!3 अलग-अलग कार्रवाइयों में 150 पव्वे अवैध शराब जब्त!
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
बारां शहर के कोटा रोड ओवरब्रिज पर दुर्घटना, ओवरटेक के दौरान दो कारों में हुई जोरदार भिड़ंत, कार सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, ब्रिज पर लगा लंबा जाम
Sangod, Kota | Oct 16, 2026
कनवास में गला व्यापारी के गोदाम में चोरी, 80 हजार रुपए नकदी पर किया हाथ साफ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले उड़े चोर, धुलेट-खानपुर मार्ग पर हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी कनवास. कस्बे में धुलेट-खानपुर मुख्य मार्ग पर चौराहे के समीप स्थित गला व्यापारी के गोदाम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश चोर गोदाम से करीब 80 हजार रुपए की नकदी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, व्यापारी पुरुषोत्तम राठौर प्रतिदिन की तरह बुधवार रात दुकान और गोदाम पर ताला लगाकर घर चले गए थे। गुरुवार को जब उन्होंने दुकान और गोदाम खोला, तो अंदर रखी अलमारी और गल्ले के ताले टूटे हुए मिले। सामान की जांच करने पर करीब 80 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जांचने के लिए देखा तो डीवीआर भी गायब था। घटना की सूचना तुरंत कनवास थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाधिकारी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाधिकारी अनूप सिंह के अनुसार, अज्ञात बदमाश गोदाम की छत से नीचे उतरकर दुकान और गोदाम के अंदर पहुंचे तथा नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Sangod, Kota | Oct 16, 2026