कोटा शहर के काला तालाब क्षेत्र में सड़क पर आया भारी भरकम मगरमच्छ, लोगो मे फैला डर
वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के रेस्कयू में करनी पड़ी मशक्कत, कई बार कर्मचारियों पर किया हमला
कोटा। शहर के काला तालाब इलाके में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब सड़क पर एक भारी-भरकम मगरमच्छ दौड़ता हुआ नजर आया। अचानक सड़क पर मगरमच्छ को देखकर लोग घबरा गए। इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम को मगरमच्छ को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने कई बार हमला करने का प्रयास किया, जिससे अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि, वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए आखिरकार मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
मौसम में बदलाव के साथ ही जंगली जीव-जंतुओं की आवाजाही को लेकर सतर्कता जरूरी है। ऐसे में लोगों से अपील है कि मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं और उसे पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
Sangod, Kota | Oct 16, 2026