कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर निगम पदाधिकारी की बर्खास्तगी की किए माँग
👉कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तत्काल सख्त कार्रवाई का दिए आश्वासन
Aonenews अरविन्द बक्शी
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो मामले की उच्चस्तरीय जाँच तथा आरोपी नगर निगम अधिकारी को तत्काल निलंबित कर सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही की माँग की गई। इस अवसर पर पूर्वांचल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि फरीदाबाद तथा हरियाणा के विकास में बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों से आकर रह रहे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्हे अपेक्षित मान-सम्मान तथा बिना किसी भेदभाव के समान अवसर भी प्राप्त होता रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रवासी मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम भी किया गया है। किन्तु बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो का राजनैतिक दुष्प्रचार आम जनमानस को दुष्प्रभावित कर रहा है। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी तथा पदाधिकारियों द्वारा ऐसा कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है अतः संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उच्चस्तरीय जाँच कराकर कठोर सजा सुनिश्चित होना चाहिए जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
फरीदाबाद के प्रथम महापौर तथा सामूहिक पूर्वांचल सभा के मुख्य संरक्षक सूबेदार सुमन ने कैबिनेट मंत्री से त्वरित कार्यवाई की माँग किए।
इस अवसर पर भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह, पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव, लोहिया जागृति मिशन सोसाइटी(पंजी) के अध्यक्ष एडवोकेट नागेश सिंह, पूर्वांचल फाउंडेशन तथा अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह, प्रवासी हिताय सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, महासचिव अर्जुन सिंह, पूर्वांचल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी पी पाण्डेय, एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी सिंह सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग किए।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल घटनाक्रम को अत्यंत संवेदनशील बताए तथा इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर तत्काल सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए।