Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
fcn24news
Faridabad, Faridabad
| Aug 29, 2026
MORE NEWS
बेलगाम फॉर्च्यूनर कार ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचलकर हुआ फरार ,जिसमें दो भाइयों की हुई मौत...
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर निगम पदाधिकारी की बर्खास्तगी की किए माँग 👉कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तत्काल सख्त कार्रवाई का दिए आश्वासन Aonenews अरविन्द बक्शी हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो मामले की उच्चस्तरीय जाँच तथा आरोपी नगर निगम अधिकारी को तत्काल निलंबित कर सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही की माँग की गई। इस अवसर पर पूर्वांचल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि फरीदाबाद तथा हरियाणा के विकास में बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों से आकर रह रहे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्हे अपेक्षित मान-सम्मान तथा बिना किसी भेदभाव के समान अवसर भी प्राप्त होता रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रवासी मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम भी किया गया है। किन्तु बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो का राजनैतिक दुष्प्रचार आम जनमानस को दुष्प्रभावित कर रहा है। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी तथा पदाधिकारियों द्वारा ऐसा कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है अतः संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उच्चस्तरीय जाँच कराकर कठोर सजा सुनिश्चित होना चाहिए जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। फरीदाबाद के प्रथम महापौर तथा सामूहिक पूर्वांचल सभा के मुख्य संरक्षक सूबेदार सुमन ने कैबिनेट मंत्री से त्वरित कार्यवाई की माँग किए। इस अवसर पर भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह, पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव, लोहिया जागृति मिशन सोसाइटी(पंजी) के अध्यक्ष एडवोकेट नागेश सिंह, पूर्वांचल फाउंडेशन तथा अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह, प्रवासी हिताय सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, महासचिव अर्जुन सिंह, पूर्वांचल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी पी पाण्डेय, एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी सिंह सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग किए। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल घटनाक्रम को अत्यंत संवेदनशील बताए तथा इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर तत्काल सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए।
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
रिश्तों की पावन डोर,विकास के संकल्प के साथ इंद्रा कॉलोनी को विकास की नई सौगात:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के साथ मनाया स्नेह और विश्वास का पर्व, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण फरीदाबाद,29 अगस्त। Aonenews अरविन्द बक्शी स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र के इस पवित्र बंधन के उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बहनों से आत्मीय संवाद किया और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, इंद्रा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि इंद्रा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण प्रमुख रूप से शामिल है, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा के साथ मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी दिशा में डिस्पेंसरी एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और कम्युनिटी सेंटर से जुड़े विकास कार्यों को भी प्रस्तावित योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में सड़कों, सीवर एवं नालियों, पाइपलाइन तथा स्ट्रीट लाइट से जुड़े आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद से अब तक इंद्रा कॉलोनी में ढाई करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। सड़क, जल निकासी, सीवर, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वार्ड नंबर 14 के समग्र विकास को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पूरे वार्ड का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है और आगामी समय में लगभग 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड नंबर 14 में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की तस्वीर और अधिक सशक्त एवं बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे। इसी सोच के साथ फरीदाबाद में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवर, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प इंद्रा कॉलोनी को एक ऐसी आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करना है, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, हर गली रोशन हो और हर घर तक स्वच्छ जल एवं सुव्यवस्थित सीवर व्यवस्था पहुंचे। विकास का यह सिलसिला आगे भी पूरी गति के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह, जनता का विश्वास और क्षेत्रवासियों का सहयोग ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर मिले स्नेह और आशीर्वाद को जनसेवा के संकल्प में परिवर्तित करते हुए इंद्रा कॉलोनी और पूरे वार्ड नंबर 14 के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। जनकल्याण और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद करण सिंगला, अजीत नंबरदार, पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधनी, सुरेंद्र नटनगर, राधिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
हरियाणा अंबाला खबर:- हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी (SHO) सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह महला की शनिवार दोपहर को थाने के अंदर गोली लगने से मौ*त हो गई है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 03:15 बजे नग्गल थाने के अंदर हुई। पुलिस को सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। यह कोई हादसा था या अन्य कोई कारण, इस पर अभी कोई आधिकारिक अंतिम पुष्टि होना बाकी है। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।कर्मवीर सिंह को करीब एक साल पहले ही नग्गल थाने की कमान सौंपी गई थी और वे उस समय ड्यूटी पर ही तैनात थे। पुलिस टीम घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। #हरियाणा #अंबाला #नग्गलथानाप्रभारी #संदिग्धमौत #कर्मवीरसिंहमहला Haryana Ambala NaggalPoliceStationIncharge SuspiciousDeath KarmaveerSinghmahala खबर जड़ से KHABAR JAD SE
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026
Faridabad, Faridabad | Aug 29, 2026