हरियाणा अंबाला खबर:- हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी (SHO) सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह महला की शनिवार दोपहर को थाने के अंदर गोली लगने से मौ*त हो गई है।
यह घटना शनिवार दोपहर करीब 03:15 बजे नग्गल थाने के अंदर हुई। पुलिस को सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
प्राथमिक तौर पर पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। यह कोई हादसा था या अन्य कोई कारण, इस पर अभी कोई आधिकारिक अंतिम पुष्टि होना बाकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही अंबाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।कर्मवीर सिंह को करीब एक साल पहले ही नग्गल थाने की कमान सौंपी गई थी और वे उस समय ड्यूटी पर ही तैनात थे। पुलिस टीम घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
#हरियाणा #अंबाला #नग्गलथानाप्रभारी #संदिग्धमौत
#कर्मवीरसिंहमहला
Haryana Ambala NaggalPoliceStationIncharge SuspiciousDeath KarmaveerSinghmahala
खबर जड़ से KHABAR JAD SE