संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी आज बाबा तामेश्वरनाथ की पावन धरा संत कबीर नगर के धनघटा एवं गोरखपुर के खजनी विधान सभा क्षेत्र में ₹475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है।