धनघटा विधायक गणेश चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन पर हेलीपैड स्थल पर धनघटा विधायक गणेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर धनघटा विधायक गणेश चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हेलीपैड परिसर में स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई थीं। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन को संतकबीरनगर के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।