चित्तौड़गढ़: कोटडी गांव में पुलिस ने 462 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
462 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफतार। चित्तौड़गढ़, 19 जनवरी। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में स्टॉक किया हुआ 462 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई को अंजाम दिया।