चित्तौड़गढ़: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3 दिवसीय विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ समापन
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 जनवरी से आयोजित विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आज समापन समारोह किया गया। जिसमें जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी तीन दिवसीय थी। जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ने लोगों को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।