चित्तौड़गढ़: कलेक्टर बंगले के सामने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर चितौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
चितौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कलेक्टर बंगले के सामने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। समिति के पदाधिकारी ने महाराणा प्रताप के पराक्रम और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को अवगत भी करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के लोग मौजूद रहे।