भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई।जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने ग्राम समिति विस्तार अभियान और स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।बैठक में निर्णय लिया गया कि गेहूं की 2700 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीदी के चुनावी वादे को याद दिलाने के लिए 9 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।