सिहोरा: खितौला थाने के पास चलित न्यायालय ने वाहन चेकिंग के दौरान 9700 का जुर्माना वसूला
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खितौला में चलित न्यायालय के माध्यम से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना खितौला के सामने आए इस कार्रवाई में माननीय न्यायालय श्री दीप शिखा रागी प्रथम श्रेणी नायक मजिस्ट्रेट सिहोरा की मौजूदगी में वाहनों की जांच की गई।